Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hamirpur (Himachal) News
›
Hamirpur: Census to be Completed Rapidly if Data is Self-Submitted by June 15; Deputy Commissioner Gandharva Rathore Appeals to District Residents to Fill Out Their Own Data
{"_id":"6a1ea9eb2ee76ad8c5013c40","slug":"video-hamirpur-census-to-be-completed-rapidly-if-data-is-self-submitted-by-june-15-deputy-commissioner-gandharva-rathore-appeals-to-district-residents-to-fill-out-their-own-data-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 15 जून तक खुद डाटा भरेंगे तो तेजी से पूरी होगी जनगणना, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिलावासियों से की अपना डाटा खुद भरने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 15 जून तक खुद डाटा भरेंगे तो तेजी से पूरी होगी जनगणना, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिलावासियों से की अपना डाटा खुद भरने की अपील
Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:31 PM IST
Link Copied
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे भारत की जनगणना की प्रक्रिया के तहत स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पर अपना डाटा स्वयं भरें। इससे जनगणना की प्रक्रिया बहुत ही आसानी, सटीकता एवं तेजी के साथ पूरी की जा सकेगी। स्वगणना के संबंध में मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यशाला में गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी जनगणना की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में इस वर्ष 16 जून से 15 जुलाई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना करेंगे। इसके बाद अगले वर्ष वास्तविक जनगणना की जाएगी। गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस बार की जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन को पहली जून से 15 जून तक खोला गया है। सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग 15 जून तक अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। इसके पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक आईडी जनरेट होगी। संबंधित व्यक्ति इस आईडी को अपने मोबाइल में रखें और 16 जून से 15 जुलाई के बीच जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे प्रगणकों का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा और जनगणना की पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। कार्यशाला के दौरान जनगणना निदेशालय शिमला की ओर से नियुक्त जिला नोडल अधिकारी अजय सोलंकी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और अन्य लोगों को स्वगणना पोर्टल में एंट्री की जानकारी दी तथा इनसे मौके पर ही डाटा अपलोड करवाकर आईडी जनरेट करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।