{"_id":"6a1eba6deb39275de00f1308","slug":"video-hamirpur-former-chief-minister-dhumal-says-resolve-peoples-problems-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले- लोगों की समस्याओं का करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले- लोगों की समस्याओं का करें समाधान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:41 PM IST
Link Copied
विधानसभा क्षेत्र भोरंज के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बधानी वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य रजनी देवी, धमरोल वार्ड से भाजपा समर्थित अनीता शर्मा तथा जाहू वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद सदस्य पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बजडौह के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रो. धूमल से भेंट कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों तथा पंचायत और जिला परिषद स्तर पर जनसेवा को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। उनसे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धीमान और भाजपा नेता कमलेश कुमारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।