{"_id":"6a1e789928b417dd1906e821","slug":"video-hamirpur-congress-roars-at-gandhi-chowk-over-neet-paper-leak-scandal-protest-led-by-district-president-suman-bharti-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नीट पेपर लीक मामले पर गांधी चौक में गरजी कांग्रेस, जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नीट पेपर लीक मामले पर गांधी चौक में गरजी कांग्रेस, जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:00 PM IST
Link Copied
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। सुमन भारती ने कहा कि युवा वर्ग लंबे समय से विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा करने तथा परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।