{"_id":"6a4816711720a535800b863a","slug":"man-found-hanging-after-quarrel-with-wife-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-199540-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिडवीं में एक किराये के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान चरणजीत निवासी लगहेड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
चरणजीत पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी के साथ डिडवीं में किराये के कमरे में रह रहा था। गत रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी कमरे से बाहर चली गई। कुछ समय बाद जब वह वापस कमरे में लौटी तो उसने अपने पति को फंदे से लटका पाया। इसके बाद उसने तुरंत मकान मालिक को घटना की सूचना दी। पुलिस को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने नशे का सेवन किया था।
मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद