सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious student Sonali honored in Bharathiyan School

Hamirpur (Himachal) News: भरठियाण स्कूल में मेधावी छात्रा सोनाली सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठियाण में वीरवार को कक्षा जमा दो की बोर्ड परीक्षा में 482 अंक प्राप्त करने पर सोनाली शर्मा को सम्मानित किया गया। सोनाली शर्मा पुत्री अशोक कुमार ने जमा दो की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोनाली की इस शानदार उपलब्धि पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त उपमंडलीय अधिकारी शिव राम शर्मा विशेष रूप से सुबह की सभा में शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्रा को 5,100 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने शिव राम शर्मा का आभार व्यक्त किया। छात्रा के पिता अशोक कुमार ने भी इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed