{"_id":"6a0f4c6445fadc897e0a9986","slug":"recommendation-for-action-sent-to-the-committee-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-194377-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति को भेजी कार्रवाई की अनुशंसा : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति को भेजी कार्रवाई की अनुशंसा : राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर पार्टी ने सख्त रुख अपना लिया है। शहरी भाजपा मंडल हमीरपुर, भोरंज और बड़सर से छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा प्राप्त हुई है, जिसे भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति को भेजा गया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ कार्य करने वाले और पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं पर संगठन की ओर से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राकेश ठाकुर ने कहा कि मंडलों से अब तक कुल छह शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें आगामी कार्रवाई के लिए प्रदेश भाजपा संगठन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा नेता या पदाधिकारी क्यों न हो, यदि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव परिणाम में प्रदेश की 47 नगर निकाय इकाइयों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 21 निकायों में विजय प्राप्त की है, जबकि कांग्रेस केवल 19 स्थानों तक सीमित रह गई।
विज्ञापन
Trending Videos