फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Suresh Kumar inspected the work at Sammu Taal and the bus stand.

Hamirpur (Himachal) News: विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और बस स्टैंड कार्य का किया निरीक्षण

Sat, 01 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
MLA Suresh Kumar inspected the work at Sammu Taal and the bus stand.
विधायक सुरेश कुमार सम्मू ताल का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
भोरंज (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा निर्माणाधीन बस स्टैंड के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों के अनुसार चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सम्मू ताल में स्थापित की जाने वाली हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के बाद सम्मू ताल धार्मिक स्थल के साथ-साथ आकर्षक पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्थापित की जा रही भगवान शिव की 20 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सम्मू ताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वच्छ और सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, महासचिव अनिल कुमार, पार्टी पदाधिकारी, एसडीएम शशिपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed