सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mock drill to be held on 121st anniversary of Kangra earthquake

Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर होगी मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा घाटी में वर्ष 1905 में आए भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर चार अप्रैल को जिला में जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। एसडीएम संजीत सिंह ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा घाटी में विनाशकारी भूकंप आया था। इसे भारत के इतिहास में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है। इसमें लगभग 20,000 लोगों की जान गई थी, जबकि एक लाख से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में इस तरह की आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और आपदाओं के दौरान बचाव के लिए ही जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चार अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से एक एकजुटता रैली भी निकाली जाएगी। मॉक ड्रिल में भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए भवनों में फंसे लोगों को निकालने का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed