फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun town submerged due to sudden torrential rain

Hamirpur (Himachal) News: अचानक मूसलाधार बारिश से नादौन शहर जलमग्न

Thu, 25 Jun 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nadaun town submerged due to sudden torrential rain
मुख्य बाजार नादौन में बंद निकासी नालियों में फंसे कचरे को डंडे से हटाता दुकानदार। स्रोत जागरूक
नादौन(हमीरपुर)। जिले में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने नादौन शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सड़कें, गलियां और बाजार जलमग्न हो गए तथा कई स्थानों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखा सामान समेटना शुरू किया, लेकिन कुछ का सामान पानी के बहाव में बह गया। मुख्य बाजार सहित कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित रही और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बारिश इतनी तेज थी कि बस अड्डे के समीप भी दुकानदारों का सामान पानी में बह गया। निकासी नालियां अवरुद्ध होने से सड़क किनारे पानी भर गया, जिससे पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अवरुद्ध नालियों को खोलने का प्रयास किया। उन्होंने नगर परिषद से नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है।

मुख्य बाजार नादौन में बंद निकासी नालियों में फंसे कचरे को डंडे से हटाता दुकानदार। स्रोत जागरूक

मुख्य बाजार नादौन में बंद निकासी नालियों में फंसे कचरे को डंडे से हटाता दुकानदार। स्रोत जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed