फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nauhali bridge to be ready in three months; relief from traffic jams expected.

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह में तैयार होगा नौहली पुल, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 23 Jul 2026 12:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नौहली पुल अगले तीन माह में बनकर तैयार होने की संभावना है। करीब 79 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल के पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। स्पेन लंबाई 19.75 मीटर और 4.25 मीटर चौड़े पुल का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

रोजाना काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। संकरा पुल होने से जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो जाती है, जब सुजानपुर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध होली मेले के दौरान हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

मेले के दिनों में वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिसके चलते लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुल बनने के बाद इस मार्ग पर दो स्थानों से यातायात संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वाहनों का दबाव एक ही पुल पर केंद्रित नहीं रहेगा बल्कि दोनों पुलों के बीच विभाजित हो जाएगा। जाम की समस्या में काफी कमी आने के साथ-साथ यातायात अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगा।
लंबे समय से महसूस की जा रही थी पुल की जरूरत
स्थानीय लोगों में अशोक, मिलाप और संतोष आदि ने बताया कि लंबे समय से इस पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यदि निर्माण कार्य तय समय के अनुसार पूरा हो जाता है, तो अगले तीन माह के भीतर नौहली पुल लोगों की सुविधा प्रदान करेगा।

पुल का निर्माण जल्द हो, इसके लिए विभाग प्रयास कर रहा है। निस्संदेह पुल निर्माण से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। – विजय चौधरी, एसई, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed