{"_id":"6a6f9712967b67e9250bba48","slug":"new-office-bearers-of-rotary-club-hamirpur-took-charge-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203216-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रोटरी क्लब हमीरपुर के नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रोटरी क्लब हमीरपुर के नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
Mon, 03 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब हमीरपुर का वर्ष 2026-27 के लिए पद स्थापना समारोह में उपस्थित अधिकारी व पदाधिकारी। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर का वर्ष 2026-27 के लिए पद स्थापना समारोह एवं जिला गवर्नर की आधिकारिक यात्रा निजी होटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनके शर्मा ने की, जबकि जिला गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल मुख्य अतिथि रहे।
समारोह में प्रदीप कुमार ने क्लब के अध्यक्ष और अमरजीत अत्री ने सचिव का कार्यभार संभाला। जिला गवर्नर ने क्लब की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की और सदस्यों को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रोटरी वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पूर्व अध्यक्ष भगवती शर्मा ने बीते वर्ष की उपलब्धियां साझा कीं।
वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव अमरजीत अत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में रोशन महेंद्र शर्मा, विजय सोनी, विशाल डटवलिया, राजेश ठाकुर और मनोज सकलानी को रोटरी परिवार की सदस्यता भी दिलाई गई। संवाद