{"_id":"6a46bb7abafff8c3bc05623d","slug":"no-consensus-reached-on-development-works-at-the-sujanpur-municipal-council-meeting-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-199403-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर नहीं बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर नहीं बनी सहमति
Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक में उपस्थित पार्षद एवं अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक वीरवार को अध्यक्ष नीलम धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और बरसात के मौसम में संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
हालांकि लंबे समय से लंबित कई महत्वपूर्ण विकास और चुनावी मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक में चुनावों के दौरान किए गए विकास संबंधी दावों पर भी कोई विशेष चर्चा या प्रगति दिखाई नहीं दी, जिससे कई अहम प्रस्ताव अधर में ही रह गए।
नतीजतन, इस बैठक से शहरवासियों को जिन बड़े निर्णयों की उम्मीद थी, वे पूरी नहीं हो सकी। बैठक में मुख्य रूप से शहर में निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने बताया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों के बावजूद उन्हें अभी तक पूरी तरह उपयोग में नहीं लाया जा सका है। इस पर सहमति बनी कि आगामी बैठक में इस संबंध में ठोस प्रस्ताव लाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी वाहनों के आगमन के कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पूर्व में नगर परिषद द्वारा टैक्सी स्टैंड, ट्राला स्टैंड और निजी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर विकसित किए गए थे। साथ ही पार्किंग शुल्क की दरें भी निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब तक व्यवस्था को पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है।
बैठक में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने और बरसात के दौरान जलभराव, नालियों के अवरुद्ध होने और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, उपाध्यक्ष विनय कुमार, पार्षद प्रमिला देवी, मनीष गुप्ता, वीना धीमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।