सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now flour mill and scrap business will not be able to run in the city.

Hamirpur (Himachal) News: अब शहर में नहीं चला पाएंगे आटा चक्की और कबाड़ का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय निकाय के तहत लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर के बीच अब लोग कबाड़ या आटा चक्की का कारोबार नहीं कर पाएंगे। नगर निगम के तहत अब इन व्यापारियों को रिहायशी क्षेत्रों से बाहर बसाया जाएगा। इससे मरीजों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

नगर निगम हमीरपुर के अधिकारियों ने शहर में चल रही आटा चक्कियों और कबाड़ियों का डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके बाद इन कारोबारियों को शहर के बाहर बसाया जाएगा। शहर में चल रही आटा चक्कियों से अस्थमा व अन्य सांस संबंधित रोग से पीड़ित मरीजों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कबाड़ से भी कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इन कारोबारियों को रिहायशी क्षेत्रों से बाहर स्थापित करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अनुसार शहर के बीच कोई भी कबाड़ स्टोर नहीं कर पाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन कारोबारियों का आंकड़ा एकत्रित करने में भी समय लगेगा, क्योंकि यह विभिन्न स्थानों पर बसे हुए हैं।

कोट :

नगर निगम के तहत आटा चक्की और कबाड़ का कारोबार करने वावोंं का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। ये लोग रिहायशी क्षेत्र में व्यापार नहीं कर सकेंगे। सांस संबंधित मरीजों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article