फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NSUI protests against the mistreatment of Rahul Gandhi

Hamirpur (Himachal) News: राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
NSUI protests against the mistreatment of Rahul Gandhi
हमीरपुर में गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता । संवाद
हमीरपुर। दिल्ली में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार और छात्रों के आंदोलन पर हुई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई ने गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभिनंदन ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, धरने से हटाया और हिरासत में लिया।

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed