फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Olympic Goodwill Run to be held in Hamirpur on June 30: Atri

हमीरपुर में 30 जून को होगी ओलंपिक सद्भावना रन : अत्री

Thu, 25 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर की ओर से 30 जून को ओलंपिक सद्भावना रन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद व हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। नरेंद्र अत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेल गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, मानवता, सद्भावना और एकता जैसे विषयों पर भी लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिला हमीरपुर ओलंपिक संघ द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, मित्रता, उत्कृष्टता और एकता जैसे मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। सद्भावना रन के माध्यम से इन मूल्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी है।
प्रेसवार्ता में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और महासचिव एवं प्रदेश ओलंपिक संघ के सदस्य तेज प्रकाश चोपड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed