फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panic over leopard in Plassey Ward; Forest Department sets up a cage.

Hamirpur (Himachal) News: प्लासी वार्ड में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Fri, 31 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडखर के प्लासी वार्ड में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लंबे समय से तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र के आसपास देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर वीरवार को वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। खंड वन अधिकारी भरेड़ी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पिंजरा स्थापित किया।
विज्ञापन

इस दौरान वन रक्षक शुभम शर्मा, वन मित्र ममता देवी, वन रक्षक योग राज शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। साथ ही अकेले सुनसान स्थानों पर न जाने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धमरोल पंचायत के उपप्रधान नरेश कुमार उर्फ ज्योति ने वन विभाग का सहयोग किया। वहींए मनजीत सिंह, रंजेंद्र सिंह, धनी राम, प्यार चंद, मान चंद, अंकुश संधू, विनोद सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed