फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People in Sujanpur troubled by unscheduled power cuts.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान

Fri, 31 Jul 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान हैं। पिछले करीब दो माह से लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों में जोगिंद्र सिंह सुडियाल, विनोद कुमार, काकू सिंह, सुनीता और प्रदीप ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक अचानक बिजली गुल हो रही है। बिजली बाधित होने से फोटोस्टेट, ऑनलाइन सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में दो बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
समस्या के समाधान के लिए बोर्ड गंभीर है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि शहरवासियों व दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -चंद्रकांत, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article