सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients' confidence in Ayurvedic treatment has increased

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक उपचार में बढ़ा मरीजों का भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Patients' confidence in Ayurvedic treatment has increased
आयुर्वेदिक अस्पताल में कपिंग थेरेपी से मरीज का इलाज। स्रोत : आयुर्वेदिक विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से मरीजों का प्रभावी इलाज किया जा रहा है। कपिंग थेरेपी, टेंस और पंचकर्म जैसी विधियों से उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos

वर्तमान में यहां करीब 18 मरीज इन तीनों पद्धतियों से उपचार ले रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या 10 से 12 के बीच थी। अस्पताल में विशेष रूप से सर्वाइकल दर्द, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों में टेंस थेरेपी दर्द को कम करने में सहायक साबित हो रही है, वहीं कपिंग थेरेपी शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाकर राहत प्रदान करती है। पंचकर्म प्रक्रिया शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर रोग की जड़ पर असर करती है।
आयुर्वेदिक चिकित्सकों का दावा है कि इस पद्धति से मरीजों को बिना किसी दुष्प्रभाव के धीरे-धीरे लेकिन स्थायी लाभ मिलता है। घुटनों, गर्दन, पीठ और कमर से संबंधित पुराने और गंभीर रोगों का इलाज पंचकर्म और पेरासर्जिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जा रहा है।
वहीं, पेरासर्जिकल प्रक्रिया आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो रोगों के सुरक्षित और प्रभावी प्रबंधन में सहायक है। इस संबंध में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी लंबलू, डॉ. अंकुश के अनुसार, मरीज यहां उपचार के साथ-साथ विशेषज्ञ परामर्श के लिए भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed