{"_id":"69bc5674104f4f43200dbd50","slug":"paver-blocks-were-installed-after-spending-eight-lakh-rupees-yet-water-is-accumulating-on-the-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-187255-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आठ लाख खर्च कर लगाए पेवर ब्लॉक, फिर भी सड़क जमा हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आठ लाख खर्च कर लगाए पेवर ब्लॉक, फिर भी सड़क जमा हो रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
लदरौर बाजार में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लदरौर/जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों के संगम स्थल लदरौर बाजार में आठ लाख रुपये का बजट खर्च होने के बाद भी सड़क पर जलभराव की समस्या का हल नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन आने वाली सड़क पर हाल ही में सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, ताकि सड़क पर जलभराव की समस्या न हो, लेकिन बारिश ने ब्लॉक के सही से न लगाने की पोल खोल दी है।
बाजार में सड़क के पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए समस्या बढ़ गई है। वीरवार को समस्या के लेकर स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सड़क के इस भाग को ब्लॉक लगाते समय ऊंचा भी किया गया है, लेकिन पेवर ब्लॉक सही तरीके से न लगने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। यहां पर जलभराव होने से हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
कोट
सड़क पर पानी जमा होने की सूचना मिली है। ठेकेदार को इस स्थान को जल्द ठीक करने के लिए कहा गया है। बारिश के रुकने के बाद समस्या का तुरंत हल किया जाएगा। -सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग पट्टा
Trending Videos