फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners demand payment of outstanding dues and dearness allowance.

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने उठाई बकाया राशि और महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग

Wed, 22 Jul 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Jul 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर संघ की बिझड़ी खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को मानव सेवा सदन बिझड़ी में आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों ने बकाया राशि और महंगाई भत्ते के भुगतान समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान नरेंद्र वन्याल ने की, जबकि संचालन खंड महासचिव राज कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने खंड इकाई की वर्तमान गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट की संशोधित राशि का भुगतान, लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने और चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के हमीरपुर प्रवास के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान और जीवित प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बैठक में केसी गौतम, शंभू राम जसवाल, देव राज पटियाल, तोता राम जंजुआ, परस राम ठाकुर और अजीत दीवान सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed