सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are competing to get their gas cylinders filled.

Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर भरवाने के लिए लोगों में मच रही होड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
People are competing to get their gas cylinders filled.
बुधवीं पुल के समीप गैस सिलिंडर भरवानो के लिए पहुंचे लोग । संवाद
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। गैस सिलिंडर भरवाने को लेकर लोगों में होड़ मची हुई है। लोगों को ज्यों ही गैस सिलिंडर की गाड़ी के आने की सूचना मिल रही है, वैसे ही लोग खाली सिलिंडर लेकर गाड़ी के पास पहुंच जा रहे हैं।
Trending Videos

लोग एजेंसी की गाड़ियों को आगे भी नहीं जाने दे रहे हैं। वीरवार को लोग गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बुधवीं पुल पर पहुंच गए। इस मौके पर पर बुधवीं, ठनकरी, लगवान, बोहनी, तरोपका और गसोता के गांव के लोग भी निजी वाहनों में खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए और गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उन्हें बुकिंग करवाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, गैस सिलिंडर न मिलने के कारण खाना पकाना भी मुश्किल हो रहा है। लोग इंडेक्शन का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली न होने पर वह भी साथ छोड़ रहे हैं।
लोगों ने लकड़ी का प्रयोग कम कर दिया है और अब केवल गैस सिलिंडर का ही सहारा है। लोगों काे एक माह बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले ही लोग गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं और अब इनके दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है।
पहले जो सिलिंडर करीब 950 रुपये में मिल रहा था, वही अब इसकी कीमत एक हजार तक पहुंच गई है। बता दें कि बुधवार को सुजानपुर और नाल्टी में भी गैस सिलिंडर की गाड़ी को रोका गया था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय अनुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed