{"_id":"6a5fbe74c534ca24f303eb54","slug":"pile-of-two-months-mail-found-in-postmans-room-he-has-been-suspended-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-201829-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डाकिये के कमरे में मिला दो माह की डाक का ढेर, किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डाकिये के कमरे में मिला दो माह की डाक का ढेर, किया निलंबित
Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के उप डाकघर भलेठ के अधीन डाक शाखा करोट में तैनात ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस एमडी) के किराये के कमरे से लगभग दो माह की डाक का ढेर बरामद हुआ है।
कमरे से सरकारी पत्रों के अलावा सरकारी परीक्षाओं के कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। मामले का खुलासा विभागीय निरीक्षण के दौरान हुआ, जिसके बाद डाक विभाग ने संबंधित डाकिये को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरियाणा निवासी साहिल ने डाक शाखा करोट में तैनात था। उसके जिम्मे करीब 20 गांवों में डाक वितरण का कार्य था। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों को समय पर डाक नहीं मिल रही है। शिकायतों के आधार पर डाक निरीक्षक ने 16 जुलाई को शाखा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान रिकॉर्ड में कुछ डाक होल्ड पर दर्ज मिली। संबंधित लोगों से फोन पर संपर्क करने पर कई लोगों ने बताया कि उन्हें डाक मिली ही नहीं, जबकि कुछ ने कहा कि डाक तो मिली, लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर तक नहीं करवाए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने डाकिये के किराये के कमरे की तलाशी ली तो वहां बड़ी संख्या में पत्र, सरकारी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य डाक सामग्री का ढेर मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डाकिया डाकघर से डाक लेकर कुछ ही लोगों तक पहुंचाता था और शेष डाक अपने कमरे में ही रख देता था।
विभाग ने सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर संबंधित लोगों तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद 17 जुलाई को डाकिये को निलंबित कर दिया गया है।
विभागीय जांच के दौरान डाक वितरण में गड़बड़ी सामने आई। डाकिये के कमरे से दो माह की डाक बरामद हुई है। इसमें 200 पंजीकृत और 600 सामान्य डाक है। आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और बरामद सभी चिट्ठियां और दस्तावेज संबंधित लोगों तक पहुंचा दिए गए हैं। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है। केएस चौहानए वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर (एसएसपीओ), हमीरपुर मंडल