फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aarti transformed her destiny through her skills; now, she is empowering women to become self-reliant.

Hamirpur (Himachal) News: आरती ने हुनर से बदली तकदीर, अब महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

Thu, 23 Jul 2026 12:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
Aarti transformed her destiny through her skills; now, she is empowering women to become self-reliant.
ग्राम पंचायत सिकांदर के गांव ढांगू की आरती बैग तैयार करते हुए। स्रोत जागरूक पाठक
हमीरपुर। स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और फिर दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाना आसान नहीं होता। ग्राम पंचायत सिकांदर के गांव ढांगू की आरती ने यह कर दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर बैग बनाने का काम शुरू किया और आज अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के गुर सिखा रही हैं। आरती ने बताया कि शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

जब भी कोई ऑर्डर मिलता तो उसे समय पर पूरा करने के लिए कई बार पूरी रात जागकर काम करना पड़ता था। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज वह हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्षों में आरती ऊना, चंबा और हमीरपुर में महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित कर चुकी हैं। वह केवल बैग ही नहीं बल्कि पेपर फाइल और डाक्यूमेंट लिफाफे भी तैयार कर रही हैं, जिससे उनकी आय के स्रोत और मजबूत हुए हैं।
आरती पहले घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया।
मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने ट्रेनर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की और अब अन्य महिलाओं को बैग निर्माण का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं
आरती का कहना है कि चारदीवारी के भीतर रहकर भी सफलता की कहानी लिखी जा सकती है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं से हस्तकला और कौशल आधारित कार्य सीखकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed