फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Political suspense continues over the post of President-Vice President in Sujanpur Municipal Council.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर सियासी सस्पेंस बरकरार

Tue, 09 Jun 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, लेकिन किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण सत्ता की चाबी चार निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें निर्दलीयों पर टिकी हुई हैं। मई में चुनावी नतीजे घोषित हुए हैं, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए सियासी सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन


नगर परिषद के नौ वार्डों में भाजपा समर्थित तीन, कांग्रेस समर्थित दो और चार निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दावा ठोकने के लिए पांच सदस्यों के समर्थन की जरूरत है, जो फिलहाल किसी भी दल के पास नहीं है। राजनीतिक तौर पर तीन निर्दलीय कांग्रेस विचारधारा और एक भाजपा समर्थक माना जा रहा है, जिससे समीकरण लगातार चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा की शिवानी ठाकुर और मीनाक्षी महाजन, कांग्रेस की ज्योतिका ठाकुर और नीलम धीमान के अलावा निर्दलीय प्रोमिला और पूर्व अध्यक्ष वीना धीमान संभावित दावेदार मानी जा रही हैं।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भी लॉबिंग शुरू हो गई है। पूर्व अध्यक्ष वीना धीमान और पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता इस बार निर्दलीय जीतकर आए हैं। दोनों की राजनीतिक जुगलबंदी को लेकर चर्चाए जारी हैं। दोनों किसे समर्थन देंगे यह स्पष्ट नहीं है।
हालांकि कांग्रेस प्रदेश में सत्तारूढ़ दल है, ऐसे में दोनों का झुकाव कांग्रेस की ओर हो सकता है, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों किसके साथ चलेंगे यह चुनाव के दिन ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सुजानपुर की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि निर्दलीय पार्षद किसके साथ खड़े होते हैं।


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। एसडीएम कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed