फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations to start MBA-MCA courses from August in Hamirpur College

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में अगस्त से एमबीए-एमसीए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

Thu, 23 Jul 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने इन पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को आवेदन भेज दिया है। एआईसीटीई से अंतिम अनुमति मिलने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कॉलेज में एमबीए और एमसीए की 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभी मंथन जारी है। कॉलेज प्रबंधन ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू), हमीरपुर से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन प्रयास कर रहा है कि एचपीटीयू से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमसीए प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को हमीरपुर कॉलेज में प्रवेश का अवसर दिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर भी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
एआईसीटीई की अनुमति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की योजना के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर अगस्त माह से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। दोनों पाठ्यक्रम स्व-वित्त पोषण आधार पर संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। वहीं, जिले में व्यावसायिक शिक्षा के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।


कोट

वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से हमीरपुर कॉलेज में एमबीए-एमसीए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कॉलेज प्रबंधन प्रयासरत्त है। -सतीश सोनी, प्रधानाचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article