{"_id":"6a6a534136cc33823206e48a","slug":"promoting-natural-farming-is-essential-to-make-agriculture-profitable-dr-ramesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202679-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी : डॉ. रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी : डॉ. रमेश
Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। कृषि को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को फसलों का उचित मूल्य, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। यह बात राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमेश डोगरा ने बुधवार को जाहू में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों के हित में व्यापक कृषि सुधार लागू करने की मांग की। डॉ. डोगरा ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक नीतियां बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावी बनाने, खरीद प्रणाली को मजबूत करने तथा किसानों को उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, सिंचाई सुविधाएं और आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
डॉ. डोगरा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे में फसल बीमा योजनाओं को प्रभावी बनाने और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का समय पर मुआवजा देने की जरूरत है।
उन्होंने सरकारों से किसानों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की अपील की।