फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Provided information on using AI technology in self-employment.

Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार में एआई तकनीक का प्रयोग करने की दी जानकारी

Sun, 19 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की 30 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें एआई के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए व्यावसायिक अवसरों की पहचान, बाजार और ग्राहकों की समझ, लागत एवं मूल्य निर्धारण, लाभप्रदता, वित्तीय योजना, सरकारी योजनाओं, उद्यम पंजीकरण और डिजिटल उपकरणों के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समापन अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज व्यवसायों के विस्तार का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने महिलाओं को एआई आधारित डिजिटल टूल्स का उपयोग कर अपने उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, मार्केटिंग और ऑनलाइन पहुंच बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने उद्योग विभाग की स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग महिला उद्यमियों और सूक्ष्म उद्योगों को योजनाओं, प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है।

उन्होंने व्यवसाय के विकास में एआई की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों को जनरेटिव एआई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मोबाइल फोन से उत्पादों की आकर्षक तस्वीरें तैयार करना, पोस्टर और सोशल मीडिया सामग्री बनाना, उत्पाद विवरण लिखना तथा निःशुल्क एआई टूल्स के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग करना सिखाया गया।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और सीखी गई तकनीकों को अपने व्यवसाय में अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed