{"_id":"6a6665ff764e3655fa0aecb5","slug":"public-representatives-from-16-panchayats-of-dhaneta-honored-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202377-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा की 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधि किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा की 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधि किए सम्मानित
Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सर्व मंगल सभा धनेटा के पदाधिकारी पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। सर्व मंगल सभा धनेटा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रविवार को क्षेत्र की 16 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि सभा के संस्थापक पीडी शर्मा रहे। दीप प्रज्वलन पीडी शर्मा, संस्था अध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव देशराज शीतल और कोषाध्यक्ष बंशी लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन प्रकाश चंद ठाकुर ने किया।
सभा के संस्थापक पीडी शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गुलेरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतें क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बताया कि सर्व मंगल सभा सामाजिक कार्यों के साथ धनेटा अस्पताल में रात्रिकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयासरत है, जिससे करीब 20 पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन
सलाहकार शक्ति चंद शर्मा, संतोष शर्मा और सुनील दत्त शर्मा ने सभा के सामाजिक कार्यों की सराहना की। अंत में धनेटा पंचायत के प्रधान राज कुमार अग्निहोत्री ने अतिथियों व सभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, सदस्य, महिला प्रतिनिधि और सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संवाद