{"_id":"69cec354a627dc35f70f8798","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-flour-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188827-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आटे की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आटे की गुणवत्ता पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नादौन उपमंडल के तहत सस्ते राशन डिपो के डिपों में मिले आटे में से निकला बुरादा। स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। लोगों को सस्ते राशन के डिपो में गुणवत्तापूर्ण खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के निर्देश फाइलों में ही दफन होते नजर आ रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे राशन में पहले जहां दालों पर सवालिया प्रश्न खड़े हुए थे, वहीं अब आटे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नादौन में उपभोक्ताओं को दिए जा रहे गेहूं के आटे की गुणवत्ता मानकों से परे है। लोगों का आरोप है कि आटे में आटा से ज्यादा बुरादा निकल रहा है। आटे से चपाती बनाते समय भी रोटी का रंग काला पड़ रहा है। आटे से बनाई रोटियों से बदबू भी आ रही है।
नगर परिषद नादौन के तहत करीब सात वार्ड हैं तथा सभी वार्ड के उपभोक्ता इसी एक राशन डिपो से राशन लेते हैं। इसके तहत करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता सस्ते राशन का लाभ उठाते हैं। उपभोक्ताओं में कृष्णा देवी, शांति देवी, बवीता, अमरीक, बिद्रों, संदीप व राकेश आदि का कहना है कि दस किलो आटे में पांच किलो बुरादा निकल रहा है।
लोगों ने इस संबंध डिपो संचालक को भी शिकायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी शिकायत के निवारण नहीं हुआ है। बता दें कि लोगों को सस्ते राशन डिपो में 12 रुपये प्रतिकिलो आटा प्रदान किया जाता है, जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिलती है, लेकिन खराब राशन देकर उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
कोट :
नादौन में स्थित सस्ते राशन डिपो में खराब आटा मिलने का मामला संज्ञान में आया है। जल्दी ही आटे के सैंपल लिए जाएंगे। इसके उपरांत यथासंभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर
Trending Videos