फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Questions raised over 20 lakh pipeline laid in the main market.

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य बाजार में बिछाई 20 लाख की पाइपलाइन पर उठे सवाल

Tue, 14 Jul 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jul 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over 20 lakh pipeline laid in the main market.
मुख्य बाजार हमीरपुर में बिछाई जा रही पाइपलाइन। संवाद
हमीरपुर। शहर के मुख्य बाजार में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन की गहराई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि पाइपलाइन सड़क से महज दो से तीन इंच की गहराई में डाली जा रही है, जिससे भविष्य में भारी वाहनों के दबाव से पाइप क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा।
जल शक्ति विभाग का कहना है कि पुराने घरेलू जल कनेक्शनों को नुकसान से बचाने के लिए अधिक गहराई तक खोदाई नहीं की जा रही है। हालांकि, दुकानदारों का सवाल है कि यदि पुराने कनेक्शन बाधा थे तो कार्य शुरू करने से पहले इसका तकनीकी समाधान क्यों नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान सुमित ठाकुर राजेश कुमार, रमेश चंद और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कम गहराई में बिछाई गई पाइपलाइन पर दबाव पड़ने से भविष्य में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से कार्य की तकनीकी जांच करवाने और पाइपलाइन को निर्धारित मानकों के अनुसार बिछाने की मांग की है। दुकानदारों ने यह भी आशंका जताई कि पाइपलाइन के ऊपर कंक्रीट डालने से सड़क की सतह ऊंची हो सकती है, जिससे लोगों को परेशानी होगी।

उनका कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही से भविष्य में बार-बार मरम्मत और अतिरिक्त खर्च की स्थिति बन सकती है।
सड़क के नीचे पहले से लोगों के पेयजल कनेक्शन मौजूद हैं। अधिक गहराई तक खोदाई करने से ये कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए पाइपलाइन को ज्यादा गहराई में नहीं डाला जा रहा है। -राकेश वात्स्यायन, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed