{"_id":"6a3c2cdec9d050cae202ad93","slug":"questions-raised-regarding-the-smc-election-process-at-bharedi-school-complaint-submitted-to-the-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-198408-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी स्कूल की एसएमसी चुनाव प्रक्रिया \nपर उठे सवाल, एसडीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी स्कूल की एसएमसी चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल, एसडीएम को दी शिकायत
Thu, 25 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। राजकीय पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरेड़ी में हाल ही में गठित स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को लेकर एक अभिभावक ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।
इस संबंध में अभिभावक जगत राम ने उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) भोरंज को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एसएमसी चुनाव की सूचना अभिभावकों को समय पर नहीं दी गई।
वहीं, न तो व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा की गई और न ही अन्य माध्यमों से अभिभावकों को बैठक की सूचना दी गई। जगत राम ने कहा कि 24 जून को विद्यालय पहुंचकर उन्होंने बैठक में उपस्थित अभिभावकों की संख्या और कोरम से संबंधित जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक से जुड़े रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य राजगीर सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एसएमसी का गठन विभागीय नियमों और सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई है।