फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Report cases of fetal sex determination immediately: Dr. Ajay

भ्रूण के लिंग परीक्षण मामलों की तुरंत दें सूचना : डॉ. अजय

Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने कहा कि जिले में भ्रूण के लिंग परीक्षण से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. अजय अत्री ने कहा कि जिले में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग पूरी सतर्कता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निजी अस्पतालों से प्राप्त अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों की खरीद के आवेदन, पुरानी मशीनों की बिक्री, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण नवीनीकरण सहित अन्य मामलों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की डॉ. पूनम कुमारी और डॉ. अनिल कुमार, सहायक जिला न्यायवादी सुभाष चंद, गैर सरकारी सदस्य सुषमा शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed