सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rift in relationships: Nephew accused of stealing jewelry from uncle's house

रिश्तों में दरार : भांजे पर मामा के घर से गहने चुराने का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर क्षेत्र के भारीं गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपने ही मामा के घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। घटना उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य मतदान करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य मतदान कर जब वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनका भांजा घर पर मौजूद नहीं था। घर की जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी भी गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने युवक पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुए सामान में एक नथ, एक टीका, एक जोड़ी टॉप्स, दो कान की बालियां, दो झुमके तथा नकदी शामिल है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की एक महिला मित्र को भी बुलाया है। उसे निर्देश दिए गए हैं कि वह आरोपी को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहे। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी को परिवार की ओर से पहले ही बेदखल किया जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
कोट
मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है। उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं, इसकी पुष्टि पुराने रिकॉर्ड की जांच के बाद ही हो सकेगी।
- बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed