फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road construction on the Tikkri-Gwata route via Sungarwad-Samlog resumes.

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी-ग्वाटा वाया सुंगरवाड़-समलोग सड़क निर्माण फिर शुरू

Thu, 09 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road construction on the Tikkri-Gwata route via Sungarwad-Samlog resumes.
टिक्करी-ग्वाटा वाया सुंगरवाड़-समलोग सड़क किनारे लग रहे डंगे। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद टिक्करी से ग्वाटा वाया सुंगरवाड़-समलोग सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान में सड़क की खोदाई और रिटेनिंग वॉल (डंगे) लगाने का कार्य चल रहा है। डंगे का काम पूरा होने के बाद सड़क की टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही जल निकासी के लिए नालियों और एक पुली का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि बरसात में सड़क को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 दिन तक काम बंद रहने से लोगों को चिंता थी कि अब बरसात के बाद ही निर्माण शुरू होगा, लेकिन कार्य दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की है।

कोट
सड़क निर्माण जारी है। लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article