फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roadside drainage ditches clogged, rainwater entering fields; farmers' concerns mount.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे निकासी नालियां जाम, खेतों में घुस रहा बरसात का पानी, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadside drainage ditches clogged, rainwater entering fields; farmers' concerns mount.
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद
बिझड़ी। पिछले बरसात के मौसम में बिझड़ी-लखोह-गरड़ी और सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर बनी निकासी नालियां अभी तक सफाई का इंतजार कर रही हैं। नालियों के जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर बहकर सीधे खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान बनाई गई नालियों का उद्देश्य वर्षा जल की उचित निकासी था, लेकिन समय पर सफाई न होने के कारण अधिकांश नालियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। इससे खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई करवाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग बिझड़ी के सहायक अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़कों के किनारे नालियों को जल्द ठीक कर दिया जाएगा और इस पर कार्य चल रहा है।

---
सड़क के किनारे निकासी नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बहता है। कई बार वाहन चलाते समय दिक्कतें पेश आती हैं। विभाग को चाहिए कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सफाई करवाई जाए। -पंकज शर्मा, निवासी पंगा

एक साल बाद भी नालियों की सफाई न होने से लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। यह कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं की गई है। -पवन शर्मा, निवासी बिझड़ी

सड़क के किनारे लोगों के खेत भी हैं। बारिश का पानी खेताें में चला जाता है। अधिक मात्रा में पानी एकत्रित होने से फसल के बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। निकासी नालियों की सफाई बहुत जरूरी है। -सतपाल शर्मा, निवासी बिझड़ी

बरसात में नालियां बंद हो जाती हैं। स्कूल में बच्चों को आने-जाने के लिए समस्या को सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना और वाहन चलाना आसान नहीं होता। कई बार वाहनों के पहियों से पानी उछलकर लोगों पर गिरता है। -विकास शर्मा, व्यापारी बिझड़ी

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article