सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Role of women in politics is important: Dhumal

राजनीति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : धूमल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्य उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौहान की अगुवाई में शिष्टाचार भेंट की।
Trending Videos

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए टिकट वितरण में आरक्षण का प्रावधान किया। भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed