सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roster changes political equations in 12 wards of Zila Parishad

Hamirpur (Himachal) News: जिप के 12 वार्डों में रोस्टर ने बदल दिए सियासी समीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के रोस्टर में बदलाव से जिले में सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गए है। पांच अप्रैल को जारी किए आरक्षण रोस्टर और सात अप्रैल को जारी संशोधित रोस्टर में बड़े बदलाव हुए हैं।
Trending Videos

जिले के 19 जिला परिषद वार्ड में से 12 वार्ड की आरक्षण स्थिति को संशोधित रोस्टर में बदल दिया गया है। तीन ऐसे वार्ड हैं, जो कि विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित थे, लेकिन अब अनारक्षित हैं। 19 में से छह वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। 19 में 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित रोस्टर में राजनीतिक दृष्टि से अहम जाहू, बिझड़ी और ताल वार्ड को अनारक्षित कर दिया गया, जबकि पहले यह विभिन्न श्रेणियों के आरक्षित थे। पांच अप्रैल को जारी रोस्टर में इन वार्डों को आरक्षित किया गया था, जिससे चुनाव लड़ने के चाहवानों की उम्मीदें धूमिल हो गई थीं, लेकिन दो दिन के भीतर ही चुनाव लड़ने की उम्मीदें फिर परवान चढ़ी हैं।
इन सीट से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। जाहू जिप सीट भोरंज विधानसभा और बिझड़ी बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जंगलरोपा, ताल, चमनेड़, जाहू, बिझड़ी और झंझयाणी को अनारक्षित रखा गया है।
सुजानपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र की एक भी जिप सीट अनारक्षित नहीं है। फिलहाल अभी जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर तय नहीं हो सका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह रोस्टर भी तय हो जाएगा।



जिला परिषद हमीरपुर आरक्षण स्थिति




वार्ड नाम

आरक्षण स्थित (अब)

आरक्षण स्थिति (पहले)

बीड़ बगेहड़ा

अनुसूचित जाति महिला

अनुसूचित जाति

पनोह

महिला


महिला

दरोगण पति कोट
अनुसूचित जाति


महिला

ऊहल

महिला


महिला

जंगलरोपा
अनारक्षित
अनारक्षित
ताल
अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

चमनेड़
अनारक्षित
अनारक्षित
बधाणी

अनुसूचित जाति महिला
अुनसूचित जाति महिला

धमरोल
महिला


अनुसूचित जाति महिला

जाहू
अनारक्षित

महिला

महल

महिला


अनुसूचित जाति महिला

करेर

अनुसूचित जाति

अनारक्षित
बिझड़ी
अनारक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

झंझयाणी
अनारक्षित
अनारक्षित
दांदडू
महिला

अनारक्षित
लहड़ा

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

महिला



मालग
अनूसूचित जाति महिला
अुनसूचित जाति

अमलैहड़

अन्य पिछड़ा वर्ग

अन्य पिछड़ा वर्ग

सपड़ोह
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed