{"_id":"6a3ed33d74940b1e4608ca17","slug":"rs-57-lakh-theft-case-in-jahu-solved-accused-abhishek-nabbed-from-ropar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-198713-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू में 57 लाख की चोरी के मामले का पर्दाफाश, रोपड़ से दबोचा आरोपी अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू में 57 लाख की चोरी के मामले का पर्दाफाश, रोपड़ से दबोचा आरोपी अभिषेक
Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत जाहू पंचायत के वार्ड नंबर-9 में व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर हुई 57 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक निवासी गांव बैहंजी, सरकाघाट को पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदा गया चांदी का कड़ा और एक कार भी बरामद की है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि इस वारदात में तीन से चार लोगों के शामिल होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार आरोपी वर्ष 2020 से रोपड़ में रह रहा था और वहीं उसने शादी भी कर ली थी। वह लंबे समय से अपने पैतृक गांव नहीं आया था। पुलिस के मुताबिक उसके माता-पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर रखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 10 जून की रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया था और दो अलमारियों से करीब 40 तोले सोने के आभूषण और पांच लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द और खुलासे हो सकते हैं।
बॉक्स
जाहू में रह रहे लोगों की भी चोरी में संलिप्पता की आशंका
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जाहू क्षेत्र के कुछ लोगों की इस चोरी में संलिप्तता हो सकती है। ये लोग आरोपियों से मिले हुए थे, जो कि प्रवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभिषेक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है, ऐसे में उसके अपराधिक रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है। जांच में पता चला है कि चोरी के बाद आरोपी ने करीब एक लाख रुपये खर्च कर दिए। उसने 20 हजार रुपये का चांदी का कड़ा खरीदा और करीब 10 हजार रुपये नशे में उड़ा दिए। इसके अलावा उसने एक कार खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।