फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Saplings planted at the Takauta Bhattan and Godadiya Siddha temple complex.

Hamirpur (Himachal) News: टकौता भट्टां और गोदड़िया सिद्ध मंदिर परिसर में रोपे पाैधे

Mon, 20 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Saplings planted at the Takauta Bhattan and Godadiya Siddha temple complex.
शनि देव मंदिर टकौता भट्टां परिसर में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भोरंज, कला एवं खेल मंच भोरंज के प
जाहू (हमीरपुर)। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भोरंज और कला एवं खेल मंच भोरंज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शनि देव मंदिर टकौता भट्टां और गोदड़िया सिद्ध मंदिर भ्याड़ परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दो दर्जन विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भोरंज के अध्यक्ष आकाश मुनिहाल ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

संस्था के महासचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर जन आंदोलन का रूप लेना चाहिए। वहीं, कला एवं खेल मंच भोरंज के महासचिव एडवोकेट दिनेश संधू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम लाल, विजय ठाकुर, कैप्टन राकेश, सुनील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed