{"_id":"6a5e0a9b64ea01dfb0079e8d","slug":"seven-panchayats-will-pay-5000-each-per-month-for-plastic-disposal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201582-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्लास्टिक ठिकाने लगाने के लिए हर माह पांच-पांच हजार रुपये देंगी सात पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्लास्टिक ठिकाने लगाने के लिए हर माह पांच-पांच हजार रुपये देंगी सात पंचायतें
Tue, 21 Jul 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। जाहू के पपलाह में 16 लाख रुपये की लागत से बने प्लास्टिक कचरा संयंत्र का संचालन फिर शुरू होगा। इसके लिए क्लस्टर की सात ग्राम पंचायतें 16वें वित्त आयोग के तहत हर माह पांच-पांच हजार रुपये देंगी।
इस संबंध में सोमवार को पपलाह पंचायत घर में पंचायत प्रधान सुरेंद्र जरियाल की अध्यक्षता में क्लस्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अनिल पटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत चुनाव के कारण बंद पड़े प्लास्टिक पुनर्चक्रण कार्य को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। क्लस्टर की पपलाह, गरसाहड़, कक्कड़, धिरड़, हनोह, धमरोल और बड़ैहर पंचायत संयंत्र के संचालन के लिए प्रत्येक माह राशि पपलाह पंचायत के खाते में जमा करेंगी।
विज्ञापन
इस प्रकार वर्षभर में कुल 4.20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध होगी। बैठक में निर्णय लिया कि पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल पंचायतों के प्रतिनिधि भरेड़ी बाजार के व्यापार मंडल और दुकानदारों के साथ बैठक करेंगे, ताकि अगले सप्ताह से बाजार से प्लास्टिक कचरे का नियमित संग्रहण शुरू किया जा सके।
इसके लिए पपलाह पंचायत ने ऑटो रिक्शा चालक और आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था भी कर ली है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अनिल पटियाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पंचायतों से वार्ड और गांव स्तर पर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के भोरंज खंड समन्वयक कमल प्रकाश, ब्लॉक समिति सदस्य दिनेश भाटिया, धमरोल पंचायत के प्रधान विजय कुमार, धिरड़ पंचायत के प्रधान शशिकांत शर्मा, पपलाह पंचायत के उपप्रधान अंकुश सैनी, हनोह पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र सिंह, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।