फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sewerage chamber broken for a month; sewage flowing in the open.

Hamirpur (Himachal) News: एक माह से टूटा सीवरेज चैंबर, खुले में बह रहा गंदा पानी

Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिकारी निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय के समीप करीब एक माह से क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबर की मरम्मत नहीं करवा पाए हैं। चैंबर टूटने से होटल और आसपास के कार्यालयों की सीवरेज खुले में बह रही है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है।
विज्ञापन

कार्यालय कर्मचारियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक चैंबर की मरम्मत नहीं हो पाई है। लगातार गंदा पानी बहने से कार्यालय परिसर के आसपास का वातावरण अस्वच्छ हो गया है और बरसात में समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

राहगीर अनूप कुमार, अरविंद शर्मा, रामेश्वर और मंगल ने बताया कि दुर्गंध के कारण क्षेत्र से गुजरना मुश्किल हो गया है। सैनिक कल्याण विभाग में आने वाले पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और अन्य लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।


कोट :


मामला विभाग के संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर सीवरेज व्यवस्था को सुचारू करेगा, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। -राकेश वात्स्यायन, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article