फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   She married three times in five months and would flee on the pretext of going to a temple or someone's death.

Hamirpur (Himachal) News: पांच माह में कीं तीन शादियां, मंदिर जाने और किसी की माैत का बहाना बना हो जाती थी फुर्र

Sun, 14 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित ठगी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पांच महीने के भीतर ही तीन शादियां कर कथित महिला द्वारा ठगी करने मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सामान्य जीवन जीने के बाद वह कभी मंदिर जाने तो कभी किसी रिश्तेदार की मृत्यु का
बहाना बनाकर अचानक घर से गायब हो जाती थी। हर बार शादी
के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब होने का यह पैटर्न अब एक बड़े फर्जी शादी गिरोह की ओर इशारा कर रहा है।
इससे कई परिवारों के ठगे जाने की आशंका गहराती जा रही है। मामले में अब बिलासपुर जिले के जेजवीं क्षेत्र का एक और परिवार सामने आया है, जिसने पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए हैं। परिवार का दावा है कि वह भी इसी तरह के ठगी का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शीतल नामक महिला पर जनवरी में जेजवीं, फरवरी में गलोड़ और मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में शादी करने के आरोप हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में बहानों का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया है कि गिरोह का निशाना पंजाब नहीं, बल्कि हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक बनाए जा रहे हैं। आरोप है कि पहले से सक्रिय कुछ महिलाएं और बिचौलिए परिवारों तक पहुंच बनाकर रिश्ते तय करवाते थे और शादी के कुछ समय बाद दुल्हन के गायब हो जाने की घटनाएं सामने आती थीं।
जांच में यह भी संकेत मिल रहे हैं कि अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आए मामलों के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं। जेजवीं के परिवार के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
इस संबंध में डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस कथित फर्जी शादी रैकेट की परतें खुलती जा रही हैं।
यह है मामला
गलोड़ क्षेत्र के मनीष ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी फरवरी में पंजाब के बटाला में हुई थी। जब उसने शादी को पंचायत में पंजीकरण करवाने के लिए दबाव डाला तो दुल्हन ने आनाकानी शुरू कर दी।
इस पर उसे शक हुआ कि दुल्हन के आधार कार्ड आदि फर्जी हैं। जब उसने दबाव डाला तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद कथित फर्जी दुल्हन जम्मू जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई।

छानबीन शुरू हुई तो मामला सामने आया कि कथित फर्जी दुल्हन ने बिलासपुर जिले के बल्हासीना में भी शादी कर रखी है और वहां से वह मौसी के निधन का बहाना बनाकर फरार हो गई थी।
अब बिलासपुर जिले के ही जेजवीं के एक परिवार ने भी उसके खिलाफ धोखे में रखकर शादी करने को लेकर बयान दर्ज करवाए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed