फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SMC approves development works for Parole School.

Hamirpur (Himachal) News: परोल स्कूल के विकास कार्यों को एसएमसी की मंजूरी

Fri, 03 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
SMC approves development works for Parole School.
परोल स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक के उपरांत स्टाफ व समिति के सदस्य। स्रोत संस्थान
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक वीरवार को प्रधानाचार्य विपिन माहिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्कूल के विकास एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन माहिल ने परीक्षा हॉल के निर्माण, विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शौचालय बनाने और स्कूल भवन की छत की वाटरप्रूफिंग करवाने का प्रस्ताव रखा। समिति ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में भवन निर्माण एवं रखरखाव समिति और शैक्षणिक समिति का गठन किया गया है, जो विकासात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेंगी। बैठक के बाद स्कूल प्रबंधन समिति ने परिसर का निरीक्षण किया और मिड-डे मील व्यवस्था और पेयजल टंकी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान मंजू शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed