फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Soldier Vishambhar Singh bid a final farewell.

Hamirpur (Himachal) News: सैनिक विशंभर सिंह को दी अंतिम विदाई

Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Soldier Vishambhar Singh bid a final farewell.
शहीद विशंभर सिंह को अंतिम सलामी देते हुए सेना के जवान व अन्य। संवाद
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मलांगड़ निवासी और भारतीय सेना के जवान विशंभर सिंह का मंगलवार को उनके पैतृक गांव मलांगड़ में पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके घर पहुंचा, तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

जवान के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सेना के जवानों ने पूरे अनुशासन और सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर जवान अमर रहे, नारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए अंतिम यात्रा में शामिल हुए और सैनिक को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बंगाणा के एसडीएम सोनू गोयल, डीएसपी अजय ठाकुर, रोहित, सुमित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, युवा मंडलों के सदस्य और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विशंभर सिंह ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। एसडीएम और डीएसपी ने भी दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed