फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strategy devised to make the daytime strike a success; drivers' and conductors' strike called off at night.

Hamirpur (Himachal) News: दिन में हड़ताल सफल बनाने की बनी रणनीति, रात को चालक-परिचालकों की हड़ताल समाप्त

Thu, 25 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी चालक एवं परिचालकों की 24 जून रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर दिनभर चली गतिविधियों के बाद देर रात हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। इससे हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिन के समय चालक-परिचालकों ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई थी, वहीं निगम प्रबंधन भी परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं में जुटा रहा।
विज्ञापन

हड़ताल की आशंका के चलते एचआरटीसी आरएम कार्यालय में अस्थायी आधार पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, जिसमें करीब 160 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हड़ताल समाप्त होने के बाद इन अभ्यर्थियों की सेवाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल टलने के बाद एचआरटीसी की बस सेवाओं के सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
हमीरपुर डिपो के हैं करीब 170 रूट
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के 170 रूट हैं। डिपो के पास करीब 136 बसें हैं। करीब 182 चालक और 198 परिचालक हैं। रोजाना 150 के करीब चालक-परिचालक सेवाएं देते हैं। रोजाना 26 के करीब बसें दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों के लिए जाती हैं। रात को करीब 15 बसें दिल्ली, हरिद्वार, वृंदावन सहित अन्य शहरों के लिए संचालित होती हैं। कोट

यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगम प्रबंधन के साथ बैठक सफल रही है। हमीरपुर डिपो के चालक और परिचालक हड़ताल पर नहीं जाएंगे। परिवहन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। -विनय राणा, प्रधान, परिचालक यूनियन हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article