{"_id":"69e120bb19210035c50a3f8b","slug":"students-sitting-together-after-28-years-at-nadaun-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190386-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन स्कूल में 28 वर्ष के बाद एक साथ बैठे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन स्कूल में 28 वर्ष के बाद एक साथ बैठे छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक पाठशाला नादौन में एक साथ शिक्षा ग्रहण करते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
कन्या पूजन और सरस्वती पूजा के साथ नया शैक्षणिक सत्र शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में वीरवार को 28 वर्षों के बाद छात्र-छात्राओं ने एक साथ शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 1998 में स्कूल को बाल विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद से यहां केवल छात्र ही पढ़ाई कर रहे थे।
सीबीएसई में परिवर्तन के बाद सरकार के नए आदेशों के तहत अब इस विद्यालय में छात्र और छात्राएं साथ-साथ शिक्षा प्राप्त करेंगे। नए सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सरस्वती माता से ज्ञान और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर कन्या पूजन और सरस्वती पूजा के साथ सत्र का विधिवत आगाज किया गया।
वहीं, प्रधानाचार्य राजेश धीमान ने सभी विद्यार्थियों का सह-शिक्षा प्रणाली में स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य सुरेंद्र कालिया, परमजीत, दिनेश, शिव कुमार, अरविंद पटेल, अश्विनी, सुरजीत कुमार, अजय नंदा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos