{"_id":"6a5d1fcd5c9e74d0cd081a25","slug":"suresh-ranaut-becomes-president-of-the-district-basketball-association-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-201471-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुरेश रणौत बने जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुरेश रणौत बने जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष
Mon, 20 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की बैठक रविवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की।
इस दौरान उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी सदन के समक्ष रखी।
राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सूद की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने पर्यवेक्षक के रूप में पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी में सुरेश रणौत को अध्यक्ष और संजीव ठाकुर को महासचिव चुना गया। दोनों पदाधिकारी जल्द ही जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
पूर्व महासचिव संजय ठाकुर ने बीते कार्यकाल में आयोजित विभिन्न बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं, जिला स्तर के खिलाड़ियों की राज्य एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा संगठन की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व महासचिव संजय ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र लगवाल, संदीप पठानिया, बलवीर ठाकुर, सुरेश कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।