{"_id":"6a66673533d1c68e660815ad","slug":"survey-complete-new-house-tax-slabs-to-be-determined-after-data-verification-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202388-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सर्वे पूरा, अब आंकड़ों के सत्यापन के बाद तय होंगे हाउस टैक्स के नए स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सर्वे पूरा, अब आंकड़ों के सत्यापन के बाद तय होंगे हाउस टैक्स के नए स्लैब
Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर में हाउस टैक्स की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। शहर के सभी भवनों का एरिया आधारित ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अब जुटाए गए आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है।
सत्यापन पूरा होने के बाद भवनों के क्षेत्रफल, उपयोग और मंजिलों के आधार पर नए हाउस टैक्स स्लैब तय किए जाएंगे। इसके साथ ही टैक्स वसूली की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र के करीब साढ़े चार हजार भवनों का सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे एजेंसी डिजिटल रिकॉर्ड निगम को सौंप चुकी है और अब प्रत्येक भवन के विवरण का मिलान कर अंतिम सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद घरेलू और व्यावसायिक भवनों के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब लागू होंगे।
विज्ञापन
नई व्यवस्था में नए शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को फिलहाल गृहकर से छूट मिलेगी, जबकि पहले से नगर क्षेत्र में शामिल 11 वार्डों में यह प्रणाली लागू होगी। नई प्रणाली के तहत किराये की जानकारी के आधार पर टैक्स तय करने की पुरानी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।
नगर निगम का मानना है कि एरिया आधारित व्यवस्था से कर निर्धारण अधिक पारदर्शी होगा और टैक्स चोरी की संभावना कम होगी। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से टैक्स संग्रहण बढ़ने के साथ लोगों को घर बैठे गृहकर जमा करने की सुविधा भी मिलेगी।