{"_id":"6a46b9b8c9f263fccc004f9d","slug":"taps-in-jansuh-village-have-been-dry-for-eight-days-villagers-are-forced-to-haul-water-from-wells-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-199346-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जनसूह गांव में आठ दिन से सूखे नल, कुएं से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जनसूह गांव में आठ दिन से सूखे नल, कुएं से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण
Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा(हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग धनेटा के तहत आने वाले जनसूह गांव में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच गांव के करीब 60 परिवारों को पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार घरों के नलों में आठ दिनों से पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। मजबूरी में लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर ऊहल क्षेत्र में स्थित कुएं से पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जल शक्ति विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। कई बार अधिकारियों को फोन करने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही मौके पर कर्मचारी भेजे गए।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनके नंबर तक ब्लॉक कर दिए हैं, जिससे वे अपनी समस्या नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
कोटस:
बारिश की वजह से पानी मटमैला हो गया है, जिस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं की होगी। समस्या को लेकर शिकायत नहीं मिली है, फिर भी समस्या का पता कर हल किया जाएगा। -नीरज वैद्य, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग धनेटा