{"_id":"6a835b5bcdde217fa6094974","slug":"ten-registration-counters-will-be-set-up-at-jol-sappad-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204989-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में बनेंगे दस पर्ची काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में बनेंगे दस पर्ची काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था का किया डेमो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए दस पर्ची काउंटर की सुविधा मिलेगी। इनमें वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न श्रेणियों के मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए जाएंगे, ताकि पर्ची बनवाने के दौरान मरीजों को अधिक इंतजार न करना पड़े। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्ची बनाने की व्यवस्था का डेमो भी किया।
इस दौरान कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और पर्ची बनाने की प्रक्रिया को जांचा गया। अधिकारियों ने व्यवस्था को शुरू करने से पहले तकनीकी स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है।
कॉलेज प्रबंधन की योजना जल्द से जल्द संस्थान को नए परिसर में शिफ्ट करने की है। इसी दिशा में मरीजों के पंजीकरण और उपचार संबंधी प्रारंभिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। पर्ची काउंटरों की संख्या अधिक होने से मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने से राहत मिलने की उम्मीद है। पर्ची काउंटरों के लिए दस कंप्यूटर और प्रिंटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अभी इंटरनेट कनेक्टिविटी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने के बाद पर्ची बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू किया जा सकेगा। इसके साथ ही पर्ची बनाने के लिए तैनात किए जाने वाले दस डेटा एंट्री ऑपरेटरों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि मरीजों का पंजीकरण और पर्ची बनाने का काम व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।